PoliticsUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़हरदोई

हरदोई की मिट्टी से दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा तक पहुंचे कुलदीप सिंह तोमर

जन एक्सप्रेस/हरदोई :-  हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के कटियारी इलाके के सुरजूपुर गांव में सामान्य परिवार में जन्मे कुलदीप सिंह तोमर ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी पहचान बनाई है। उनके पिता हरिबक्श सिंह गांव के कई बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर दिल्ली पहुंचे कुलदीप सिंह तोमर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।

पार्टी संगठन के प्रति सक्रियता और कार्यों के चलते उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अब उन्हें दिल्ली प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिले में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है।

सुरजूपुर गांव से निकलकर दिल्ली भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने की खबर के बाद उनके गांव और हरदोई जनपद में समर्थकों एवं परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों का कहना है कि कटियारी क्षेत्र की मिट्टी में पले-बढ़े कुलदीप सिंह तोमर का दिल्ली में संगठनात्मक जिम्मेदारी तक पहुंचना क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button