भारत में चंद्र ग्रहण शुरू
भारत में चंद्र ग्रहण दिखना शुरू हो गया है। सबसे पहले यह अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखा। भारत से पहले यह नजारा चीन, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में दिखा। भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 5.30 बजे से 6.20 बजे तक रहेगा। सूतक काल सुबह 8.29 बजे से शुरू हो गया था। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारम्भ हो जाता है। सूतक काल में पूजा निषेध होती है। ऐसे में सुबह सूतक लगते ही मंदिरों के पट बंद कर दिए गए थे। सूतक के दौरान घर व मंदिरों में पूजा पाठ नहीं की जाती। काफी समय बाद एक ही माह में दो ग्रहण लग रहे हैं। दिवाली पर जहां सूर्यग्रहण का साया था तो कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर चंद्रग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण के कारण ही देव दीपावली सहित सभी उपक्रम पहले हो गए। चंद्र-ग्रहण को एक विशेष खगोलीय घटना माना जाता है वहां चंद्रमा को मन का कारक मानते हुए इसके व्यापक प्रभाव की बात ज्योतिषविद कहते हैं।
05:20 – भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, भूलकर भी न करें ये काम
– ॐ सोम सोमाय नम का जाप करें।
– – महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित है।
– चंद्र ग्रहण के दौरान जितना हो सके सोने से बचें। भगवान के नाम का जाप करें।
– गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
– गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें।
– ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए।
– दूध, चावल, बूरा और अन्य स़फेद खाद्य पदार्थों का दान करें।


