उत्तराखंड
टिहरी के विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री करेंगे चर्चा

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा के लिए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय को आमंत्रित किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर सचिव जगदीश चन्द्र काण्डपाल ने इसका पत्र टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि टिहरी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति पर मुख्यमंत्री धामी आपसे चर्चा करना चाहते हैं।






