देश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा और प्रसिद्ध वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया। कुमार मंगलम बिड़ला अपने परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले चौथे व्यक्ति हैं। गायिका सुमन कल्याणपुर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया। पंडवानी गायिका उषा बारले ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया। उन्होंने घुटनों के बल बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया।
माता नी पछेड़ी के 400 साल पुराने पारंपरिक शिल्प की विरासत को आगे बढ़ाने वाले चुनारा समुदाय के 7वीं पीढ़ी के कलमकारी कलाकार भानुभाई चित्रारा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री प्राप्त हुआ। त्रिपुरा के स्वदेशी पीपुल्स फ्रंट के दिवंगत अध्यक्ष नरेंद्र चंद्र देबबर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनके बेटे सुब्रत देबबर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया। कांथा कढ़ाई कलाकार प्रितिकाना गोस्वामी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।






