उत्तराखंड

आईआईटी रूड़की के छात्रों को होरिबा टैलेंट हंट छात्रवृत्ति दी गई

हरिद्वार । आईआईटी रूड़की ने होरिबा इंडिया की सीएसआर पहल के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए होरिबा इंडिया प्रा. लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इस साझेदारी के तहत आईआईटी रूड़की परिसर में 18 अंडर ग्रेजुएट छात्रों को होरिबा टैलेंट हंट छात्रवृत्ति 2022-23 दी गई। होरिबा इंडिया, होरिबा लिमिटेड जापान की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी है, जिसने 10 विभिन्न विभागों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंडर ग्रेजुएट छात्रों को ट्यूशन छूट में एक बार की आंशिक छूट के साथ सहयोग प्रदान किया है। इस समझौता ज्ञापन के तहत होरिबा इंडिया आईआईटी रूड़की में यूजी (ईडब्ल्यूएस) कैटेगरी के छात्रों को ट्यूशन शुल्क में एक बार की छूट के लिए सहयोग प्रदान करेगी। इस छात्रवृत्ति को होरिबा टैलेंट हंट स्कॉलरशिप के नाम से जाना जाएगा।

18 मेधावी छात्रों के समूह को आईआईटी रूड़की के डायरेक्टर प्रोफेसर केके पंत तथा डॉ राजीव गौतम, कॉर्पोरेट ऑफिसर, होरिबा लिमिटेड, प्रेजीडेन्ट, होरिबा इंडिया के द्वारा यह छात्रवृत्ति दी गई। डॉ राजीव खुद आईआईटी रूड़की के पूर्व छात्र हैं।

आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर केके पंत, डायरेक्टर पार्था रॉय डीन ऑफ रिसोर्सेज एण्ड एल्युमनाई अफेरूर्स (डीओआरए), प्रोफेसर धीरज खातोड़ चेयरपर्सन सीनेट कमेटी फॉर स्कॉरलशिप एण्ड प्राइजेज (एससीएसपी), प्रोफेसर संदीप सिंह, डिपार्टमेन्ट ऑफ अर्थ साइंसेज और होरिबा के अधिकारी- डॉ राजीव गौतम, कॉर्पोरेट ऑफिसर, होरिबा लिमिटेड, जापान और प्रेजीडेन्ट, होरिबा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मौजूद थे, जो खुद आईआईटी रूड़की के पूर्वछात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button