संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी की अस्थियां गंगा में विसर्जित, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और पूर्व सह सरकार्यवाह मदन दास देवी के अस्थि अवशेष आज वैदिक विधि विधान के साथ हर की पैड़ी पर गंगा में विसर्जित किए गए। इससे पूर्व भीमगोडा स्थित कृष्ण कृपा आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्मलीन मदन दास देवी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गण्यमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मदन दास देवी के निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा और वे निरन्तर राष्ट्र के निर्माण में सन्नद्ध रहे, जो हमारे लिये प्रेरणा का स्रोत है।
श्रद्धांजलि सभा में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, भाजपा राजधानी कार्यालय प्रमुख महेंद्र पांडेय, प्रफुल्ल आकांत, डॉ. शैलेन्द्र, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी, महंत रूपेंद्र प्रकाश, महंत राम मुनि, महंत जसविंद्र शास्त्री, महंत विष्णुदास, अनिल गुप्ता, सुनील, दयानन्द, आशीष चौहान, अधिवक्ता परिषद से हरि बोरिकर, उमेश दत्त शर्मा आदि ने भी श्री मदन दास देवी को श्रद्धांजलि दी।
मदन दास देवी को श्रद्धांजलि देने वालों में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत ,वित्त मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगांई, पदम सिंह, दिनेश सेमवाल, डॉ. शैलेन्द्र, अजय कुमार, सुरेश जोशी, रमेश गाड़िया, विक्रम, डॉ ममता सिंह, रितांशु कंडारी, नवीन पन्त, पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, रोहन सहगल, डॉ. यतींद्र नागयन, विकास तिवारी आदि प्रमुख थे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला संघ चालक कुंवर रोहिताश्व ने किया।






