देश
जादवपुर कांड के खिलाफ भाजपा का चार दिवसीय धरना

कलकत्ता । पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत को लेकर चार दिनों तक धरना करेगा। बुधवार से शुरु हुआ आंदोलन शनिवार दोपहर 12 बजे तक जारी रहने वाला है।
भाजपा की ओर से बताया गया है कि पार्टी के केंद्रीय, राज्य और जिला नेता मौजूद रहेंगे। यह प्रदर्शन जादवपुर 8बी बस स्टैंड के पास हो रहा है।
संयोग से, पश्चिम बंगाल बाल संरक्षण आयोग ने पहले ही विश्वविद्यालय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देकर पूछा है कि जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग से संबंधित नियमों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस भेजा है और विश्वविद्यालय के अधिकारी ने इस पर जवाब दिया है।






