उत्तराखंड

सड़क दुर्घटनाएं पहाड़ी मार्गों के लिए अभिशाप : करन माहरा

देहरादून । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सड़क दुर्घटनाओं को पहाड़ी मार्गों के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि पहाड़ों में होने वाले ऐसे हृदय विदारक हादसों को रोकने के उपाय होने चाहिए।

माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बस दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाये जाने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग करते हुए घायलों के समुचित उपचार के इंतजाम किये जाने की भी मांग की है।

कि जनपद उत्तरकाशी में गंगोत्री हाइवे पर गंगनानी के निकट हुए हृदय विदारक बस हादसे पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना से कई लोग असमय काल कल्वित हो गये हैं, उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दु:ख है। हम उनके दु:ख को बांट तो नहीं सकते परन्तु इस दु:ख की घड़ी में उनके साथ हैं।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने भी गंगोत्री हाइवे पर हुए भीषण बस हादसे पर दु:ख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button