उत्तराखंड

महिलाएं आत्मनिर्भर होगीं तभी समाज समद्ध होगा : अनिता ममगांई

ऋषिकेश । नगर निगम महापौर अनिता ममगांई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण का तोहफा दिया है। महिलाएं आत्मनिर्भर बने तो,परिवार व समाज समद्ध बनेगा।

महापौर ने यह विचार महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बिल पारित होने की खुशी में नगर निगम में प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने पहुंची विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि पृथक राज्य के रूप में निर्माण में महिलाओं का जहां अभूतपूर्व योगदान रहा है वही महिलाओं का सम्मान भी भाजपा की सरकारों ने ही किया है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदन में पारित किया है।अब महिलाएं सशक्त होगीं और देश की नीति निर्धारण में भागीदार बन सकेंगी। इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बझ़ सकेगी।

इस दौरान गार्गी आजीविका स्वयं सहायता समूह ,गायत्री आजीविका स्वयं सहायता समूह, निकुंज आजीविका स्वयं सहायता समूह, यम्केश्वर महादेव आजीविका स्वयं सहायता समूह, देवभूमि स्वायत सहकारिता संघ ,वाल्मीकि आजीविका स्वयं सहायता समूह, आराध्य आजीविका स्वयं सहायता समूह,ओम आजीविका स्वयं सहायता समूह, जागृति आजीविका स्वयं सहायता समूह,श्री गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह, पूजा आजीविका स्वयं सहायता समूह, एकता आजीविका स्वयं सहायता समूह,रिद्धि-सिद्धि आजीविका स्वयं सहायता समूह, नव जीवन आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button