कानपुर

समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर की यात्रा

Listen to this article

जन एक्सप्रेस संवाददाता
शुक्लागंज, उन्नाव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर गणतंत्र दिवस पर समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर यात्रा निकाली। इसके साथ किसानों के बीच चैपाल का भी लगाई। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रारम्भ से ही किसानों के समर्थन में है और किसान यात्रा, समाजवादी किसान घेरा तथा चैपाल कार्यक्रमों के जरिए उनके साथ अपनी एकता प्रदर्शित की है। भाजपा की गलतनीतियों के चलते देश का किसान, व्यापारी, मजदूर, युवा सब परेशान हैं। खेती में प्रयोग होने वाले सभी कृषि यंत्र, खाद, बीज, रसायन, डीजल, बिजली मंहगी है। सपा नेता व प्रान्तीय व्यापार मण्डल उन्नाव के जिलाध्यक्ष शुभ गुप्ता ने कहा कि किसान को उत्पादन की लागत भी नहीं मिल रही है। एमएसपी की अनिवार्यता और तीन कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की उचित मांग भी केन्द्र सरकार नहीं मान रही है। किसान दो महीने से अपना शांतिपूर्ण धरना कर रहे हैं। किसानों की आवाज को कुचलने के लिए साजिशें कर रही है। उत्तर प्रदेश में किसानों को नोटिसें देकर धमकाया जा रहा है। इस मौके पर राजन कनौजिया, अनिल सिंह, अवधेश यादव आदि रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button