विदेश

भारत की तारीफ में उतरा अमेरिका

Listen to this article

चीन से चल रहे भारी तनाव के बीच अमेरिका ने भारत की काफी तारीफ की है। अमेरिकी नौसेना के ऑपरेशनल हेड एडमिरल माइक गिल्डे ने कहा कि भारत भविष्य में चीन का मुकाबला करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के तानव के दौरान भारत, अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार साबित होगा।

माइक गिल्डे ने वाशिंगटन में हेरिटेज फाउंडेशन के इन-पर्सन सेमिनार में ये बात कही। माइक ने कहा कि किसी भी देश से ज्यादा समय अगर कहीं बिताया है तो वो भारत है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले समय में भारत, अमेरिका के लिए एक रणनीतिक भागीदार साबित होगा। माइक गिल्डे अक्टूबर 2021 में पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे और इस दौरान उन्होंने भारत के नौसेना प्रमुख समेत रक्षा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण हस्तियों से मुलाकात की थी।

इस समय अमेरिका के लिए हिंद महासागर का क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण होता जा रहा है इसकी वजह है भारत और चीन के बाच तनाव। अमेरिका , चीन को आसानी से न केवल दक्षिण चीन सागर और ताइवान जलडमरूमध्य की ओर देखने के लिए मजबूर कर रहे हैं, बल्कि अब भारत की ओर भी देखना जरूरी होगा।

पेंटागन के पूर्व अधिकारी एलब्रिज कोल्बी ने निक्केई एशिया में बताया था कि, अगर चीन और ताइवान के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हुई तो भारत , ताइवान की सीधी तौर पर मदद नहीं करेगा लेकिन यह माना जा सकता है कि भारत भी लद्दाख मोर्चे को फिर से खोल सकता है। ऐसे में चीन के आगे टू फ्रंट वॉर जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। कोल्बी ने आगे कहा कि अमेरिका और जापान को भारत की जरूरत है।

Show More

Related Articles

Back to top button