देश

विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी MLA टी राजा सिंह गिरफ्तार

तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। दरअसल, टी राजा सिंह हैदराबाद मैं स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो को रोकने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पुलिस सुरक्षा के बीच शो को कराया गया। इसी के बाद टी राजा सिंह ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की है। हालांकि, वीडियो के बाद ही राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। एक धर्म विशेष के लोग लगातार हैदराबाद में राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते दिखे। विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘सर तन से..’ के नारे भी लगे।

इसके बाद टी राजा सिंह के खिलाफ धारा 295(ए), 135(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हैदराबाद डीसीपी दक्षिण क्षेत्र पी साई चैतन्य ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए बीजेपी विधायक राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। धारा 295 (ए), 153 (ए) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button