उत्तराखंडदेहरादून

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा किया मय ट्रैक्टर समेत आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस विकास नगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुई ट्रेक्टर चोरी की घटना का पुलिस ने किया 24 घण्टे के भीतर खुलासा , पुलिस ने आरोपी‌ को गिरफ्तार कर चोरी का ट्रेक्टर भी बरामद किया। जहां से आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है। कोतवाल विनोद गुसाई ने कहा कि मंगलवार को अकबर अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कुल्हाल ने थाने मैं शिकायत दर्ज कराई की रात्रि को इसका ट्रैक्टर कुल्हाल प्लांट में खड़ा था ।किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसकी विवेचना कुल्हाल प्रभारी विकसित पंवार को सौंपी गई ‌। मामले में उन्होंने पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की । सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूस्प चैकिंग के दौरान गठित टीम द्वारा कुल्हाल पावर हाउस के पास से बुधवार को आरोपी शोएब पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम कुल्हाल थाना विकासनगर जिला देहरादून उम्र 23 को मय चोरी वाहन ट्रेक्टर वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। जहां से आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि मैं लालच में आ गया था। पैसों की लालच के कारण मेरे द्वारा रात्रि में ट्रेक्टर चोरी किया गया था। जिसे मैं वेचने के लिए हिमाचल ले जा रहा था। टीम में शामिल उ0नि0 सनोज कुमार चौकी प्रभारी हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून , कानि0 412 अनिल सालार कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,कानि0 946 गौरव कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून। आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button