उत्तराखंडनई टिहरी

तोता घाटी बस हादसा: रुद्रप्रयाग-हरिद्वार मार्ग पर बस पलटी, 4 यात्री घायल

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी:  तोता घाटी के पास रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 39 यात्रियों में से 4 यात्री घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस जैसे ही देवप्रयाग क्षेत्र के तोता घाटी के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस की मदद से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

पुलिस के अनुसार, सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं और किसी प्रकार की गंभीर जनहानि नहीं हुई है। बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उत्तराखंड पुलिस की कोतवाली देवप्रयाग टीम ने मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए राहत कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button