
जन एक्सप्रेस / नई टिहरी : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नरेंद्रनगर में प्रदेश के स्वास्थ्य, वन, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं।
उन्होंने कहा कि इन वर्षों की सबसे बड़ी ताकत जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव रहा है। वर्ष 2014 से देशवासियों ने लगातार मोदी सरकार पर भरोसा जताया है, जिसके परिणामस्वरूप आज एनडीए 22 राज्यों में सेवा दे रहा है।
किसानों और गरीबों के लिए बड़े कदम
मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
- 11 करोड़ से अधिक किसानों को ₹4.3 लाख करोड़ की सहायता
- 58 करोड़ जनधन खाते, जिनमें 32 करोड़ महिलाएं
- 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन
स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा में सुधार
- आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ हेल्थ कार्ड
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ लाभार्थी
- उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ गैस कनेक्शन
बुनियादी ढांचे और विकास कार्य
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ मकान
- जल जीवन मिशन से 16 करोड़ घरों में नल से जल
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ शौचालय
- प्रतिदिन 34 किमी राजमार्ग निर्माण
राष्ट्रीय सुरक्षा और गौरव
मंत्री ने कहा कि देश की सीमाएं अब अधिक सुरक्षित हैं और सर्जिकल व एयर स्ट्राइक ने नए भारत की ताकत दिखाई है।
साथ ही, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नया संसद भवन और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जैसे प्रोजेक्ट नए भारत की पहचान हैं।
उत्तराखंड की उपलब्धियां
- अटल आयुष्मान योजना के तहत 61 लाख कार्ड
- 17 लाख मरीजों को ₹3400 करोड़ का इलाज
- ₹12,000 करोड़ की ऑल वेदर सड़क परियोजना
मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं और उपलब्धियों ने देश को विकास के नए पथ पर आगे बढ़ाया है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का मंत्र जनआंदोलन बन चुका है।



