उत्तराखंडसितारगंज

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस / सितारगंज: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में सितारगंज पुलिस ने पीलीभीत निवासी 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल कुमार करीब एक वर्ष पहले शक्तिफार्म के बरुवाबाग क्षेत्र में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात महिला से हुई। दोनों के बीच परिचय और आपसी संबंध हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने प्रेम संबंध के दौरान उससे विवाह का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से पीछे हट गया।

शिकायत मिलने के बाद मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बबीता टम्टा को सौंपी गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस का अपराध पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार पुत्र राम प्रताप, निवासी जोशी कॉलोनी, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button