उत्तर प्रदेशसुल्तानपुर

करोड़ो की लागत से तैयार नए रोडवेज की बिल्डिंग और लबालब परिसर में भरा पानी

रवि दूबे

जन एक्सप्रेस / सुल्तानपुर :-  अब इसे धन की बंदरबांट कहे या भ्रष्टाचार की नायाब जादूगरी,जो 2018 में 6.5 करोड़ो की लागत से तैयार नई रोडवेज की बिल्डिंग दरकने लगी,परिसर में इतने बडे-बडे गड्ढे की हर वख्त खतरा बना रहता है की कब कौन गिरकर हाथ-पैर और मुंह तोड़वा न ले,जिस निर्माण/कार्यदायी संस्था ने करोड़ों रुपए की लागत से परिवहन निगम की बिल्डिंग बनवाई है,वह बेहद गैर जिम्मेदारी की मिसाल पेश कर रही है,रोडवेज की बिल्डिंग जगह-जगह दरक रही है,निर्माण के बाद से कोई पुरसाहाल न होने की वजह से बिल्डिंग और संपूर्ण परिसर अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहा है,देखरेख के अभाव में रोडवेज पोर्टिको अब इलेक्ट्रॉनिक बाइक के लिए चार्जिंग प्वाइंट बन गया है,साथ ही स्मैकियों,गजेडियों व शराबियों की रोडवेज परिसर व बिल्डिंग शरण स्थली बन गई है,

प्रेमी जोड़ों के लिए सुरक्षित स्थान साबित हो रहा है,बियरबाजों के लिए रोडवेज परिसर किसी वरदान से कम नहीं,यात्रियों के लिए रोडवेज परिसर बेहद असुरक्षित हो गया है, जेबकतरों व धुमंतु गैंग आए दिन यात्रियों को अपना शिकार बना रहे है,दर्जनों महिलाएं व उनके साथ दर्जनों बच्चे यात्रियों के पर्स व कीमती सामान पलक झपकते ही उडा देने की हुनर रखते है,रोडवेज परिसर में होने वाली शंकालु गतिविधियों पर बस स्टाप चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव ने कहाकि प्रतिदिन रात्रि पहर में पूरे परिसर में मैं हमराहियों के साथ कई बार जांच-पड़ताल करता हूं संदिग्धों से पूछताछ व उन्हें परिसर से हटाने का काम किया जाता है,चौकी इंचार्ज ने कहाकि महिला पुलिस की व्यवस्था भी अतिशीघ्र हो जाएगी तो महिला यात्रियों के साथ होने वाली घटना पर संदिग्ध घुमंतु/महिलाओं की भी नियमित जांच-पड़ताल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button