ग्वालियर में ‘Kiss वाली कार’ का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान

जन एक्सप्रेस /लखनऊ :- ग्वालियर में इन दिनों एक अनोखी कार लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कार पर बने खास डिजाइन और सजावट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर यह कार ‘Kiss वाली कार’ के नाम से चर्चा में आ गई. बताया जा रहा है कि इस कार को खास अंदाज में तैयार करने में करीब 3 घंटे 30 मिनट का समय लगा था। कार की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई।
हालांकि, सड़क पर इस तरह की सजावट और कार के इस्तेमाल को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में कार का ₹5,500 का चालान काट दिया।
कार को तैयार करने वाले व्यक्ति की मेहनत जहां सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी, वहीं चालान के बाद यह मामला और सुर्खियों में आ गया। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि वाहन को आकर्षक बनाने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करना भी जरूरी है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब ‘Kiss वाली कार’ का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। लोग कार के डिजाइन और पुलिस के चालान, दोनों को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।






