CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

राशनकार्ड से जुड़ी 53 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सण्डीला के आदेशानुसार मंगलवार को तहसील सण्डीला कार्यालय में खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित जनता दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले कार्यक्रम में अधिकारियों ने आमजन की राशनकार्ड एवं खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की कार्रवाई की।

जनता दिवस में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जीतेन्द्र पाठक, पूर्ति निरीक्षक नरेन्द्र कुमार चौबे, पूर्ति निरीक्षक प्रमोद पांचाल तथा पूर्ति निरीक्षक राकेश मल्ल ने विकास खंडों एवं नगरीय क्षेत्रों से संबंधित राशनकार्ड के आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान कुल 141 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 53 आवेदन पत्रों का नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष 88 आवेदन पत्रों पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, जिनका निस्तारण यथाशीघ्र किए जाने की बात अधिकारियों ने कही।

अधिकारियों ने बताया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए तहसील सण्डीला कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता दिवस आयोजित किया जाएगा। इसमें राशनकार्ड तथा खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित शिकायतों और आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button