utrakhandउत्तरकाशीचमोली

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में हिमानी और कृष्णा गौड़ अव्वल

जन एक्सप्रेस /नारायणबगड़ :-  राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़ में मंगलवार को खंड स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के 68 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गणेश शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

गणेश शाह ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान आज दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ प्रयोगात्मक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने नारायणबगड़ क्षेत्र के पूर्व विधायक अपने स्वर्गीय पिता मगन लाल शाह और पूर्व विधायक अपनी स्वर्गीय माता मुन्नी देवी के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विज्ञान क्विज,विज्ञान वस्तुनिष्ठ ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाए आयोजित की गई।जूनियर वर्ग में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़ की हिमानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज कोब के रचित सिंह द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज बुगां नैणी की अर्चना तृतीय, उवि निकेतन नारायणबगड़ के प्रशांत चतुर्थ और राजकीय इंटर कॉलेज असेंड सिमली की कृष्णा पंचम रहीं।

सीनियर वर्ग में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़ के कृष्णा गौड़ ने बाजी मारी। राजकीय इंटर कॉलेज हंसकोटी के दीपांशु द्वितीय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नारायणबगड़ की अंजली तृतीय, राजकीय इंटर कॉलेज कोब की उर्वशी चतुर्थ और राजकीय इंटर कॉलेज गड़कोट की हिमानी पंचम स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नारायणबगड़ नीरज बिष्ट, पूर्व भाजपा नेता कर्ण सिंह रावत और पूर्व पीटीए अध्यक्ष लक्ष्मी टम्टा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं विज्ञान शिक्षक कलम सिंह नेगी एवम् विज्ञान शिक्षक एन एस रावत व प्रवक्ता बलवीर लाल ने कार्यक्रम की व्यवस्था का सफल संचालन किया। प्रधानाचार्य डॉ. जी एस नेगी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवम् जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों का स्वागत कर उन्हें भी सम्मानित किया और बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है।।इस मौके पर ब्लॉक के विज्ञान शिक्षक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button