हरदोई
-
निजी अस्पतालों में औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण,जांच के दौरान नही मिला दवाओं का भंडारण
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरपालपुर,हरदोईकस्बे में संचालित निजी अस्पतालो व क्लीनिकों पर औषधियों के भंडारण व क्रय विक्रय करने का आरोप लगाते हुए 10 निजी क्लीनिकों की शिकायत पर गुरुवार को औषधि निरीक्षक दीपक पांडेय ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान किसी भी निजी अस्पताल व कलीनिक पर दवाओं के भंडारण व क्रय विक्रय का होना नही पाया।फिलहाल…
Read More » -
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गुरुवार को बिलग्राम कस्बे में महिला पुलिस कर्मियों ने बीट भ्रमण के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण एवं सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक…
Read More » -
सरदार पटेल जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ। यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के शुभारंभ तथा राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण…
Read More » -
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था देखी तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था का…
Read More » -
16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना कराई जाएगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। इस संबंध में सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीडीओ ने नागरिकों से जनगणना पोर्टल के…
Read More » -
माधौगंज पुलिस ने चोरी की पंपिंग सेट सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई माधौगंज थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पंपिंग सेट भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को वादी विपिन सिंह निवासी ग्राम भिठाई, थाना माधौगंज ने पंपिंग सेट चोरी होने के संबंध में शिकायत दर्ज…
Read More » -
मिशन शक्ति अभियान के तहत बड़ा गांव में लगी ग्राम चौपाल, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत हरपालपुर थाना पुलिस की ओर से बड़ा गांव में ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषों को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर…
Read More » -
पीईटी-2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग, एएसपी पश्चिमी ने दिए निर्देश
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को जनपद में शुचितापूर्ण, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए…
Read More » -
प्रमुख सचिव ने सण्डीला मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश अनिल कुमार ने जनपद की सण्डीला मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने धान खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, धान की तौल, गुणवत्ता परीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव तथा खरीद प्रक्रिया…
Read More » -
सांडी में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा के मार्गदर्शन एवं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के कुशल संयोजन में विकासखंड सांडी में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन…
Read More »