Khatima News

  • Crime

    खटीमा की रामलीला में हादसा, तलवार गर्दन में घुसने से 22 वर्षीय कलाकार घायल

    जन एक्सप्रेस /खटीमा :-  कांजाबाग मार्ग स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में आयोजित रामलीला के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खर्दूषण का किरदार निभा रहे 22 वर्षीय कलाकार अमित जोशी की गर्दन में तलवार घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी जीभ भी कट गई। घटना के बाद रामलीला स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।…

    Read More »
  • utrakhand

    पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सम्मेलन, डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने किया संबोधित

    जन  एक्सप्रेस /खटीमा :-  उत्तराखंड मंडी परिषद एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने शनिवार को ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा ब्लॉक सभागार में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. अनिल…

    Read More »
  • utrakhand

    नानकमत्ता जाते समय झनकट में सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, आमजन की सुनी समस्याएं

    जन एक्सप्रेस/खटीमा :-  नानकमत्ता कार्यक्रम में जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में स्थानीय लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित प्रार्थना-पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना-पत्रों को स्वयं देखा और संबंधित अधिकारियों को…

    Read More »
  • Crime

    13 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

    जन एक्सप्रेस /खटीमा :-  नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खटीमा पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 44.65 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे…

    Read More »
  • Crime

    20.70 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सात लाख रुपये कीमत बताई

    जन एक्सप्रेस / नानकमत्ता। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस ने दो युवकों को स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 20.70 ग्राम शुद्ध स्मैक/हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के मुताबिक 26 सितंबर को चौकी…

    Read More »
  • utrakhand

    सीएम धामी ने 15 कचरा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

    जन एक्सप्रेस /खटीमा :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले कंपनी की ओर से सीएसआर मद से दिए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं।नेस्ले ने धर्मपुर, छत्तरपुर, बिंदूखेड़ा (फौजी मटकोटा), कीरतपुर, बागवाला, दानपुर और नगला तराई के लिए…

    Read More »
  • utrakhand

    आईआईएम काशीपुर में खटीमा के छात्रों ने लिया उद्यमिता प्रशिक्षण

    जन एक्सप्रेस /खटीमा :–  देवभूमि उद्यमिता योजना (डीयूवाई) के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के चयनित छात्र-छात्राओं ने आईआईएम काशीपुर में आयोजित सात दिवसीय आवासीय बूट कैंप में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण 16 से 21 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया। इससे पहले विद्यार्थियों ने ईटीसी हल्द्वानी में तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप में प्रशिक्षण लिया था। उत्कृष्ट सहभागिता के आधार…

    Read More »
  • utrakhand

    अज्ञात वाहन की टक्कर से नगर पंचायत अध्यक्ष के निजी चालक की मौत

    जन एक्सप्रेस /नानकमत्ता :- टुकड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नगर पंचायत अध्यक्ष के निजी चालक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार के सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। गढ़ी पट्टी निवासी विजेंद्र सिंह राणा (35) पुत्र नंद राम बृहस्पतिवार शाम बाइक से काम के सिलसिले में ग्राम मिलक नजीर जा…

    Read More »
  • Crime

    20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    जन एक्सप्रेस /खटीमा :-  ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को चौकी सत्रहमील मझौला पुलिस टीम शाम की गश्त पर थी। इस दौरान बूटा सिंह (24) पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम रघुलिया पोस्ट सरपुड़ा…

    Read More »
  • Crime

    खटीमा में 4.77 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

    खटीमा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को करीब रात 8:10 बजे चेकिंग के दौरान मोहम्मद अमान (24) पुत्र अलाउद्दीन, निवासी वार्ड नंबर-4, इस्लामनगर, खटीमा को 4.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ…

    Read More »
Back to top button