कानपुर

डीएम ने किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण दिए निर्देश

Listen to this article

जन एक्सप्रेस/विवेक पांडे
कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने विकास खण्ड सरवनखेडा के योगा पार्क में किसान कल्याण मिशन का आयोजन दिनांक 21 जनवरी 2021 को प्रात: 10 बजे से कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में मेला/प्रदर्शनी के आयोजन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस विभाग के द्वारा प्रदर्शनी लगायी जायेगी उसकी तैयारी पहले से ही कर ले तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी सरवनखेडा अशोक कुमार को निर्देशित किया कि कार्यक्रम का आयोजन सही प्रकार हो इसके लिए सभी व्यवस्थायें जिसमें मेज, कुर्सी, स्टालों आदि रहे इसमें लापरवाही न की जाये। उन्होंने कृषि विभाग, जिला उद्यान विभाग, मुख्य पशु चिकित्साअधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जल निगम आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने विभाग द्वारा जो भी शासन की योजनायें संचालित है उनकी जानकारी हेतु होर्डिंग अवश्य लगवाये तथा पूर्ण जानकारी भी स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक करे तथा योजनाओं से लाभाविंत भी करें तथा उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम सदर राजीव राज, उप निदेशक कृषि विनोद यादव आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button