उत्तराखंडचमोली

नारायणबगड़ में भाषा समर कैंप, छात्र सीख रहे संस्कृत भाषा और भाषाई कौशल

जन एक्सप्रेस/चमोली: चमोली जनपद के नारायणबगड़ ब्लॉक स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़ में इन दिनों भारतीय भाषाओं के समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान आयोजित इस कैंप का उद्देश्य छात्रों में भाषाई कौशल और भाषा की समझ विकसित करना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ गंगा सिंह नेगी के निर्देशन में 27 मई से शुरू हुआ यह समर कैंप 2 जून तक चलेगा। कैंप में नारायणबगड़ ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

प्रवक्ता संस्कृत भाषा डॉ अपर्णा सती द्वारा छात्रों को संस्कृत भाषा की समझ विकसित करने के लिए रोचक गतिविधियों और टास्क के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाषा किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर होती है, जिसके आधार पर सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को संरक्षित किया जाता है।

समर कैंप सहायिका एवं सहायक अध्यापिका बीना गुसाईं द्वारा भी छात्रों को भाषाई संवाद, प्रतियोगिता और गोष्ठियों के माध्यम से भारतीय भाषाओं के प्रयोग और महत्व की जानकारी दी जा रही है।

इस अभिनव पहल की सराहना खंड शिक्षा अधिकारी अनी नाथ द्वारा भी की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button