विदेश

यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है रूस

रूस यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है। यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस 24 अगस्त को है। इस दिन भी वह सरकारी और नागरिक ठिकानों को निशाना बना सकता है। इस आशंका को अमेरिका के कीव स्थित दूतावास के एक सुरक्षा अलर्ट ने और पुख्ता कर दिया।

अमेरिका के कीव स्थित दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस बात की जानकारी है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन के असैन्य आधारभूत ढांचे और सरकारी सुविधाओं के खिलाफ हमले कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भावी खतरे का आभास हो गया था।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि इस सप्ताह रूस कुछ क्रूर कार्रवाई करने की कोशिश कर सकता है। इसके मद्देनजर यूक्रेन ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजन नहीं करने सलाह दी है। अमेरिकी सरकार ने भी यूक्रेन में रह रहे अमेरिकियों से तुरंत देश छोड़ने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी है।

सैन्य अभियान की घोषणा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को पूर्व में लुहांस्क और दोनेत्सक के रूसी-भाषी अलगाववादी गणराज्यों की रक्षा के लिए विशेष सैन्य अभियान का ऐलान किया।रूसी सैनिकों का विरोध
यूक्रेन ने राजधानी कीव व खार्किव शहर पर कब्जे की कोशिश कर रहे रूसी सैनिकों का विरोध किया। रूस अप्रैल में उत्तरी यूक्रेन से पीछे हटा। 3 जुलाई को रूस का लुगांस्क के पूर्वी क्षेत्र, लिसिचन्स्क-सेवेरोडनेत्स्क शहरों पर भी कब्जा।

डुगिन की मौत से तनाव
यह चेतावनी रूस के इस दावे के बाद आई है कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसी कार बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार थी, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिमाग कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया डुगिन की मौत हो गई थी। यूक्रेन ने हमले संलिप्तता से इनकार किया है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button