उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका विजयावती का डीएम ने किया सम्मान

जन एक्सप्रेस/हरदोई :-  कम्पोजिट विद्यालय मंसूर नगर (पिहानी) में कार्यरत शिक्षिका सुश्री विजयावती को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किए जाने पर जिलाधिकारी ने डीएम कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान किया।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुश्री विजयावती को उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके शिक्षण के प्रति समर्पण, नवाचार और विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षिका के व्यक्तिगत प्रयासों के साथ-साथ जनपद के बेसिक शिक्षा परिवार के लिए भी गौरव का विषय है।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी पिहानी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button