करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा, पीड़ित खा रहा है दर दर की ठोकर

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: अवैध तरीके से अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय की भूमि अराजी सं0-771.108 को भूमाफिया, अपराधी गुण्डा बिना विभागीय मानचित्र (नक्शा) पास कराये व्यावसायिक दुकान बनवाने, बिना रजिस्ट्री कराये बिना, भू-राजस्व अभिलेख खतौनी में नाम दर्ज हुए मेरी संस्था चर्च की जमीन, अवैध भू-खनन करने व अवैध कब्जा दखल को रोकने तथा उपरोक्त अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र।
जौनपुर जिला अधिकारी दिनेश चंद्र से पंडित ने लगाया न्याय के गुहार प्रार्थी सुनील कुमार नाथ पुत्र स्व० इम्मानुअल नाथ उम्र 65 वर्ष होली ट्रिनिटी चर्च (डायसिस ऑफ लखनऊ) चर्च ऑफ नार्थ इण्डिया फ्रेजर इंग्लिश स्कूल व जनाना अस्पताल मोहल्ला-किशुनपुर शहरी, रामनगर भडसरा शहरी, लाइन बाजार पर०- हवेली, तह०-सदर,
जौनपुर थाना-जफराबाद की भूमि का केयर टेकर हूँ। मेरी संस्था किशुनपुर शहरी की जमीन गाटा सं0-77/.108 हे0 जनाना अस्पताल के नाम से दर्ज है। जिस जमीन को भूमाफिया गुण्डा, अपराधी व सिंडिकेट गैंग बनाकर बीरेनद्र सोनकर, राजन सोनकर, रिंकू सोनकर, अभय रावत, मोहित रावत, रोहित रावत, प्रमोद यादव, प्रमोद चौहान, अमित जायसवाल, दिनेश राम, दिलीप सोनकर सन्नी सोनकर, पवन कुमार अन्य आदि लोग चर्च की उपरोक्त जमीन को अवैध तरीके से सीनाजोरी व नाजायज तरीके से जबरदस्ती कब्जा दखल कर व्यावसायिक भवन बिना विभागीय मानचित्र (नक्शा) पास कराये बिना किसी जमीन का रजिस्ट्री कराये भू-राजस्व अभिलेख खतौनी में बिना नाम दर्ज हुए रात्रि में अवैध भू-खनन कर मिट्टी को बेच रहे हैं, मना करने पर मारपीट और फौजदारी पर अमादा हो जाते हैं। मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।
जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी मुझे माननीय मुख्यमंत्री जी के जनता दरबार में जाने के लिए विवश होना पड़ेगा।
प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए इन अपराधी, जालसाजिश, भ्रष्टाचारी, धोखाधड़ी, भू-माफिया, गुणों को गैंगस्टर एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी जफराबाद थाना में दर्ज कराते हुए मेरे जमीन को अवैध कब्जा दखल से रोका जाय व जो अवैध निर्माण कार्य किये हैं उसे ध्वस्त किया जाये और उपरोक्त जमीन को जिलाधिकारी द्वारा अपने कस्टोडियम में रखा जाए, इस सिंडिकेट गैंग के खिलाफ विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराया जाए और साथ ही साथ मेरा व मेरे परिवार के जान माल की सुरक्षा किया जाए
सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नन्दन सिंह ने बताया कि मैं मौके पर जाकर खुद रो निर्माण कार्य को आया था अगर ऐसी बात आए सामने तो मैं दबंग के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दूंगा टेस्ट के जमीन पर दबंग द्वारा हो रहा है कब्जा सिटी मजिस्ट्रेट मामला के लिए संज्ञान






