कानपुर

किसान आंदोलन में शामिल होने उड़ीसा से दिल्ली जा रहे किसानों का कानपुर में हंगामा

Listen to this article

जन एक्सप्रेस/विनीत सिन्हा
कानपुर नगर। गुरुवार सुबह नव निर्माण किसान संगठन के किसान रामादेवी स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुचे व माल्यार्पण किया। दिल्ली आंदोलन में निकलने से पहले प्रशासन ने रूमा स्थित आचार्य रघुबीर इंटर कॉलेज में उनके रुकने का इंतजाम कराया था। किसानों ने दिल्ली निकलने से पहले प्रशासन से डीजल की व्यवस्था कराने की मांग की। जिस पर प्रशासन ने अपने हांथ खड़े कर दिये। वहीं किसान आरोप लगा रहे थे कि यूपी में प्रवेश करते ही नजरबंद करके प्रशासन दुव्र्यवहार कर परेशान कर रहा है। नवनिर्माण किसान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अक्षय कुमार ने बताया कि पांच सौ किसान छह बसों से उड़ीसा से दिल्ली के लिए 15 जनवरी को रवाना हुये थे। बंगाल, बिहार, झारखंड होते हुये किसान दोपहर को यूपी के चंदौली बार्डर में प्रवेश किया। वहीं किसान दिल्ली चलो यात्रा के प्रदेश प्रभारी हिमांशु तिवारी ने बताया कि किसानों को यूपी में प्रवेश करते ही प्रशासन नजरबंद करके परेशान किया जाने लगा। प्रशासन किसानों को दिल्ली यात्रा की तरफ बढऩे नहीं दे रहा है। किसान संगठन के इन आरोपों को मौके मौजूद एडीएम सिटी अतुल कुमार ने सिरे से नकार दिया। किसान दिल्ली चलो यात्रा के प्रमुख अक्षय कुमार ने बताया कि सरकार से मांग है कि तीनों काले कानून रद्द करे। एमएसपी की गारंटी सरकार दे और किसान हित में कानून बनाए। यात्रा में लगभग तीस महिलाएं भी शामिल हैं।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button