कानपुरदेश

समस्याओं को दूर करने हेतु महिलाओं को संगठित होकर आगे आना होगा : राज्यपाल

जन एक्सप्रेस/पंकज यादव
उन्नाव। उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल का जनपद उन्नाव के निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिसलाइन में कृषि एवं विकास पर आधारित प्रर्दशनी का अवलोकन किया। जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह के तहत दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत नवदुर्गा महिला एवं पूजा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित कपड़े के झोले, शाल, जरी आदि के काम को बहुत ही बारीकी से देखा। उन्होंने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जानकारी की, कि महिलाओं द्वारा तैयार किया जाने वाला सामान के बिक्री से कितना लाभ होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2020-21 तक लाभार्थियों की पात्रता आदि के बारे में परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण से विस्तार से जानकारी ली। उद्यान विभाग द्वारा अमरूद, मौन पालन, फूलों की खेती, जैविक खेती के आर्थिक लाभ के बारे में उपस्थित किसान शान्तनु शुक्ला, अजित सिंह तथा राजू सिंह से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ की जानकारी ली जिसपर किसानों ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महात्वकाक्षीं योजना के तहत बेहतर सेवायें, पौष्टिक आहार, संसाधन सरंक्षण, खद्यान्न दक्षता में बढ़ोत्तरी, रोजगार सृजन, किसान सगठनों को बढावा तथा जैविक विविधता संरक्षण प्रदान करने हेतु यू.पी. डास्प से किसानों का बहुत लाभ हुआ है। इसके उपरान्त कृषि विभाग द्वारा आयोजित कि गयी प्रदर्शनी स्टाल का निरीक्षण किया।

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button