Natural DisasterUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशकानपुरराजनीतिराज्य खबरें

एक घंटे की बारिश मे तालाब बन गया साउथ सिटी, विकास अवस्थी ने किया अनोखा प्रदर्शन

अमन तिवारी की रिपोर्ट

जन एक्सप्रेस, कानपुर :- कानपुर-सावन के चौथे सोमवार को कानपुर के साउथ सिटी मे जमकर बरसात हुई। करीब एक घंटे बरसात हुए झमाझम बारिश फिर एक बार नगर निगम की पोल खोल दी। साउथ सिटी सबसे पॉश इलाका चावला मार्केट देखते ही देखते तालाब मे तब्दील हो गया। जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विकास अवस्थी ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए बाथ टब मे बैठकर तैरने लगे, साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विकास अवस्थी ने कहा की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। शहर की जिन सड़कों पर पानी नहीं भरना चाहिए था, आज वहाँ नाव चल रही है। आम आदमी को तैर कर सड़क पार करनी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी ने अच्छी सड़क,शिक्षा और विकास के नाम पर वोट माँगा था। विकास अवस्थी ने कहा की चुनाव जीतने के बाद कानपुर भाजपा विधायक जनता के बीच मे जाना ही पसंद नहीं करते, उनको सिर्फ अपनी निजी जिंदगी से ही मतलब रह गया है। आज जनता की जो भी हालत है। उसके जिम्मेदार भाजपा के ये विधायक है। जनता अब जाग चुकी है और 2027 मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे जनता इसका जवाब भाजपा को अपने वोट से देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button