आंगनबाड़ी केंद्र को 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश

जन एक्सप्रेस/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद संतकबीरनगर के अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया है कि उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन, समस्त संचालित परिषदीय विद्यालय / मान्यता प्राप्त/समस्त विद्यालयों में शीत कालीन अवकाश दिनांक 31.12.2024 से दिनांक 14.01.2025 तक निर्धारित किया गया है।
शीतकालीन अवकाश घोषित
बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित होने वाले अधिकांशतः आगनबाडी केन्द्रों का संचालन इन्ही प्राथमिक विद्यालयों में हो रहा है। इन आंगनबाडी केन्द्रों में 0 से 5 वर्ष तक के छोटे बच्चों को प्री प्राईमरी एजुकेशन दी जाती है। वर्तनान में ठंड का प्रभाव होने के कारण जिलाधिकारी महोदय के अनुमति/अनुमोदन से दिनांक 02 जनवरी 2025 से दिनांक 14 जनवरी 2025 तक आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त अवकाश अवधि में आंगनबाडी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं के द्वारा पूर्व की भांति आंगनबाडी केन्द्र के वास्तविक लाभार्थियों को टेकहोम राशन, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन, गृह भ्रमण, निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन, पोषण ट्रैकर फीडिंग, वी०एच०एस०एन०डी० आर०बी०एस० के० टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य जांच व संदर्भन के साथ-साथ अन्य शासकीय एवं विभागीय कार्य नियमित रूप से संपादित किए जायेंगे।
यह भी पढ़े:-





